फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार की नोक पर बाइक सवार युवकों ने ट्रक चालकों से की लूटपाट, सवा लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने हथियार दिखाकर ट्रक चालकों से की लूटपाट
विज्ञापन

पलवल। ट्रक में बैठकर बात कर रहे चालक-परिचालकों पर बाइक सवार अज्ञात युवक हथियारों से हमला कर नकदी को लूटकर फरार हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुबेसिंह सिंह के अनुसार जिला फिरोजाबाद (यूपी) के गांव झानपुर निवासी रुकमेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ट्रक पर बतौर चालक है। दूसरे ट्रक पर जिला एटा (यूपी) के कुबेरपुर निवासी योगेंद्र व नंगला बीके निवासी उपेंद्र चालक है। इसके अलावा तीसरे ट्रक पर जिला फिरोजाबाद (यूपी) के नगला मान निवासी संदीप चालक और सुरेंद्र परिचालक है। ये सभी गत 22 सितंबर को मेरठ(यूपी) के खरखोदा में ट्रकों से माल खाली करके कोटपुतली राजस्थान जा रहे थे। शाम करीब छह बजे केजीपी पर गांव डाढ़ौता के समीप पहुंचे तो फ्रे श होने के लिए रुके और फ्रेश होने के बाद सभी एक ट्रक में बैठकर आराम कर रहे थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए ट्रक के दोनों साइडों से ट्रक में चढ़े। दो युवकों के हाथ में चाकू और तीसरे के हाथ में कट्टा था। उक्त युवकों ने पीड़ितों पर चाकुओं से हमला कर दिया और पीड़ित के ट्रक में रखे एक लाख 28 हजार रुपयों को लूट लिया। उक्त युवकों ने बाकी चालक और परिचालकों से रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें