अज्ञात बदमाशों ने कार और पर्स लूटा, मामला दर्ज
पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट की दो वारदात का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में रतिपुर निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 20 सितंबर को गाड़ी में सवार होकर किसी काम से हसनपुर रोड होते हुए कहीं जा रहा था जैसे ही वह गांव खांबी के नजदीक पहुंचा तो कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसकी गाड़ी को जबरन रुकवा लिया और गाड़ी को लूटकर फरार हो गए। वहीं अन्य घटना शहर थाना इलाका की है। गांव आलहापुर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 20 सितंबर को वह किसी काम से शहर की तरफ जा रहा था जैसे ही वह सरस्वती कालेज के समीप पहुंचा तभी बदमाशों ने उससे उसका पर्स और फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।