फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइकों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की तीन बाइकों के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने जयंती मोड़ पर एक वाहन चोर को एक बाइक के साथ पकड़ा। निरोधक दस्ते ने चोर की निशानदेही पर चोरी की अन्य दो बाइक भी बरामद की हैं। निरोधक दस्ते के प्रभारी इलियास खान ने बताया कि एएसआई हकमुद्दीन को सूचना मिली कि जयंती मोड़ पर चोरी की बाइक के साथ एक युवक खड़ा है। इसी आधार पर छापा मारा गया है। मौके से पुन्हाना थाने के गांव सीहरी निवासी अलीजान को पकड़ा गया। वह बाइक के कोई कागजात पेश नहीं कर पाया। उससे गहनता से पूछताछ की गयी तो उसने बाइक चोरी होना कबूल कर लिया। साथ ही रहस्य खोला कि चोरी की दो अन्य बाइकें भी उसके सीहरी स्थित घर पर खड़ी हैं। उसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइक बरामद कर ली गयी हैं। आरोपी को शुक्रवार को स्थानीय सिविल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे चौदह दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें