फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा सिटी ने साइकिल चालक और मोटर साइकिल को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
होंडा सिटी ने साइकिल चालक को रौंदा, मौत
विज्ञापन

-
हथीन। एक होंडा सिटी कार चालक ने बेतहाशा तेज गति से गाड़ी चलाकर एक साथ दो मोटरसाइकिल सवारों और एक साइकिल चालक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल चालक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पलवल की तरफ से एक होंडा सिटी कार सोमवार की रात्रि को बस अड्डा हथीन की तरफ आ रही थी। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने फैक्ट्री एरिया के निकट उसने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। साइकिल सवार को सिर में गंभीर चोटें आई। जिसकी इलाज के दौरान पलवल के सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद कार चालक ने मोटर साइकिल को भी बस अड्डा क्षेत्र में टक्कर मार दी। मोटर साइकिल पर सवार दिनेश और धरमवीर को चोटें आई हैं। दुर्घटना में मृतक की पहचान घर्रोट निवासी सुखबीर के रूप में हुई है। जबकि घायलों के नाम गांव गुलालता जिला नूंह निवासी दिनेश और धर्मवीर के रूप में हुई है। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी होंडा सिटी चालक का पीछा किया तो वह गाड़ी को जयंती मोड़ पर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें