फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 23,500 रुपये, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल निकाले 23,500 रुपये
विज्ञापन

पलवल। एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार पलवल के गांव मितरोल निवासी हरीसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गत पांच जनवरी को पलवल स्थित एक एटीएम से रुपये निकाल रहा था। उसी दौरान एक युवक आया तो पीड़ित ने उक्त युवक से कहा कि उसे थोड़ा कम दिखाई देता है। युवक ने कहा कि यहां से रुपये नहीं निकल रहे आप आगरा चौक स्थित सिंडिकेट बैंक के एटीएम से रुपये निकाल ले। उस समय उक्त युवक ने पीड़ित का एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़ित अपने घर आ गया तो थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपके खाते से एटीएम द्वारा 23 हजार पांच सौ रुपये निकल गए है। पीड़ित ने जब अपने एटीएम को देखा तो वह बदला हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें