फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची व पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी की टक्कर से महिला की मौत, बच्चा व पति घायल
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना इलाका स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर चीनी मिल के पास तेज रफ्तार से आ रही जेसीबी मशीन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का पति व 5 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जेसीबी चालक मशीन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति के भाई की शिकायत पर अज्ञात जेसीबी मशीन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार गांव पिंगोड़ निवासी जलसिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 7 दिसंबर को उसका भाई सुनील बाइक से अपनी पत्नी सविता और 5 वर्षीय बेटे दिपांशु को दवाई दिलाने के लिए पलवल गया था। जब वे वापस घर रहे थे तो चीनी मिल के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार जेसीबी मशीन ने सुनील की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया और सुनील व दिपांशु की गंभीर हालात को देखते हुए आगे के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें