कंपनी में करते समय युवक की मौत
पलवल। कंपनी में कार्य करते समय 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक युवक के साथी की शिकायत पर कंपनी के फोरमैन और मालिक की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी नरेंद्र के अनुसार गांव चांदहट निवासी राजू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह उसका पड़ोसी विष्णु गांव ततारपुर स्थित ग्रेविकास कंपनी में हेल्पर का कार्य करता था। गत 23 सितंबर को विष्णु ओवरलोड गाड़ी से क्रेन के माध्यम से प्लेट को उतार रहा था। उसी समय क्रेन का तार टूट गया और प्लेट राजू के ऊपर आ गिरी। प्लेट के नीचे दबने से राजू की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक से बरामद की अवैध शराब
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक युवक को कार सहित काबू कर भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी निर्मल के अनुसार वे कैंप थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी समय मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक कार में अवैध शराब भरकर अलावलपुर चौक से गुजरेगा। सूचना मिलते ही नाकाबंदी की गई। थोड़ी देर बाद एक सेंट्रो कार आती दिखाई दी जिसे काबू किया गया। तलाशी के दौरान कार से पुलिस को 9 पेटी देशी शराब और सात पेटी अग्रेंजी शराब बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने पलवल की शिव कालोनी निवासी कार चालक प्रवीण को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक परिवार पर रंजिशन हमला
पलवल। पुरानी रंजिश के चलते दर्जनभर लोगों ने मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया। चांदहट पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई मुनीम सिंह ने बताया कि चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव धर्मपुर निवासी अतरसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि पुरानी रंजिश के चलते गौतमबुद्ध नगर (यूपी) उनके पड़ोसी जोगेंद्र, गुरदीप सिंह, बलजीत सिंह, जगदीश, रन्नो बाई, सुमित्रा, संतोष, पुरण सिंह, सदर, रमेश, सुरेंद्र व चांदहट निवासी पाला सिंह, श्रवण सिंह, गुरनाम सिंह, हरदीप सिंह व भगतसिंह ने गत 19 सितंबर को लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।