फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर की मारपीट, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर की मारपीट, रिपोर्ट
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत भूसे से भरी गाड़ी को रास्ते में खड़ा करने को लेकर छह लोगों ने एक व्यक्ति व उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजबीर के अनुसार पलवल के गांव बंसतगढ़ निवासी नवल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह भूसा का व्यापारी है। गत 12 अप्रैल को नवल ने अपने कैंटर में भूसे को भरकर घर के बाहर रास्ते मेें साइड में खड़ा कर दिया। इसी बात को लेकर पड़ोसी सुंदर, सोनू, दीपक, कविंद्र, रिंकू, इंदर ने पीड़ित व उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर चांदहट थाना क्षेत्र के गांव मीसा में आपसी कहासुनी में चार युवकों ने घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजबीर के अनुसार पलवल के गांव मीसा निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 10 अप्रैल को वह खेतों में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। उसी दिन गांव निवासी शिवराज के भाई से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर शिवराज, उत्तम, प्रीदू व देवू ने मिलकर पीड़ित के घर आकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें