फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला कर की लूटपाट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर हमला कर की लूटपाट, केस दर्ज
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना क्षेत्र में एक कार सवार युवक को रास्ते में रोक लिया, इसके बाद कुछ युवकों ने उस पर लाठी-डंडा और लोहे की रोड से हमला कर दिया। बाद में वह पीड़ित से नकदी और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद और पांच-छह अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बल्लभगढ़ के गांव अरुआ निवासी नरेश भाटी मितरोल स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। उसी कंपनी में गांव मितरोल निवासी नरेंद्र भी काम करता था। जिसे किसी कारणों से कंपनी से निकाल दिया था। नरेंद्र उसी बात की रंजिश पाले हुए है। गत 27 मार्च को पीड़ित कार से कंपनी से लौट रहा था। जब वह औरंगाबाद फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो नरेंद्र और उसके पांच-छह अन्य साथियों ने कार रुकवा कर मारपीट की। बाद में सोने की चेन व 30 हजार रुपये की नकदी को लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें