आगरा नहर में तैरता मिला युवक का शव
पलवल। चांदहट क्षेत्र के गांव किठवाड़ी के समीप आगरा नहर में एक 21 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर पलवल सिविल अस्पताल में रखवा दिया।
जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली की कि गांव किठवाड़ी के समीप आगरा नहर में एक युवक का शव की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बल्लभगढ़ के आदर्श नगर निवासी भानु के रूप में हुई है। जोकि कि गत 25 फरवरी की शाम को घर से जिम करने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर ही नहीं लौटा। युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट आदर्श नगर बल्लभगढ़ के थाने में दर्ज है।