फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में झगड़ा होने पर चार लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप- प्रत्यारोप
विज्ञापन

पलवल। न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी में पानी की निकासी की बात पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि धर्मपाल के घर के सामने नया रास्ता बना है। इस कारण उसका मकान नीचा पड़ गया है। इस कारण पड़ोसी के घर का पानी उनके घर में घुस आया। पीड़ित ने जब पानी को रोका तो गुरुदयाल व उसके पोते ने मिलकर गत 28 दिसंबर को पीड़ित के साथ मारपीट की। इसके साथ ही गुरुदयाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पड़ोस में रहने वाले धर्मपाल ने उसके घर के पानी को रोक दिया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षाें की ओर से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें