फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैपिटल के कार्यालय का ताला तोड़ की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैपिटल बस सर्विस कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

पलवल। अलावलपुर चौक स्थित कार्यालय के शटर का ताला तोड़कर चोर सैकड़ों रुपये और अन्य सामान को चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार के अनुसार पलवल की पंचवटी कालोनी निवासी महेश चंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि अलावलपुर चौक पर उसका कैपिटल बस सर्विस के नाम से कार्यालय है। प्रतिदिन की तरह महेश गत 16 सितंबर की शाम को कार्यालय को बंद कर घर आ गया था। अगले दिन सुबह महेश कार्यालय पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान इधर-उधर फैला हुआ था तथा एक इंवर्टर बैटरी, एलईडी टीवी व गल्ले से करीब पंद्रह सौ रुपये गायब थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें