फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

पलवल। अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव चांदहट चौक पर तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार राजवीर ने बताया कि गांव चांदहट निवासी बाबूलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके 73 वर्षीय पिता महेंद्र 13 मई को साइकिल पर सवार होकर किसी काम से मीसा गांव गए थे। पीड़ित के पिता जब मीसा से वापस आ रहे थे तो गांव चांदहट चौक के पास पलवल की तरफ से आई ईको कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीड़ित के पिता महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें