गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास
पलवल। गांव अमरपुर में लगी एक्सिस बैंक की एटीएम को चोरों ने गैस कटर से काटने का प्रयास किया। लेकिन लोगों को आता देख वे मौके से फरार हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र ने बताया कि अश्वनी नीरज निवासी डीडीए मार्केट नीमन विहार (दिल्ली) ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके द्वारा एक्सिस बैंक की एटीएम की देखरेख की जाती है। 9 मई की रात को गांव अमरपुर में लगी एटीएम को चोरों ने गैस कटर से काटने का प्रयास किया लेकिन उस समय कुछ ग्रामीणों को आता देख चोर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पर पुलिस को कटर व एक पाइप बरामद हुआ।