फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
विज्ञापन


होडल। राजमार्ग पर डबचिक पर्यटन केंद्र के सामने रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राजस्थान रोडवेज की बस ने गलत दिशा से आकर रोड पर खड़ी कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग भरतपुर में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मृतकों में पिता-पुत्र व मां-बेटा शामिल हैं, जबकि दो बच्चे व एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां से फरीदाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार होडल की लहुखंड कॉलोनी निवासी दयाचंद कार में अपनी पत्नी रेखा, पुत्र ऋतिक (3) व प्रथम (8), भांजी सविता (32) और उसके पुत्र जयदेव (3) व पुत्री हर्षिता के साथ भात भरने के लिए कामा (भरतपुर) गए थे। सुबह छह बजे कामा से होडल के लिए रवाना हुए। करीब साढ़े सात बजे होडल डबचिक पर्यटन केंद्र के सामने सविता ने गाड़ी रुकवाकर अपने ससुर सुरेश को फोन कर वहां उन्हें लेने के लिए बुलाया। इसी दौरान दिल्ली से बालाजी (भरतपुर) जा रही राजस्थान रोडवेज की बस ने गलत दिशा से आते हुए खड़ी कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज धमाके के साथ कार उछलकर दूर जा गिरी। बस चालक भरतपुर निवासी भीमसिंह को लोगों ने वहीं पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। हादसे में प्रथम, सविता व जयदेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दयाचंद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रेखा, हर्षिता व ऋतिक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें फरीदाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को जिला सिविल अस्पताल भिजवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदार पवन की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें