फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले की लूट के मामले में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के लिए ध्यानार्थ.....
विज्ञापन

ट्रॉले की लूट के मामले में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार
होडल। पुलिस की अपराध जांच शाखा टीम ने बृहस्पतिवार को दो बदमाशों को सरियों से भरा ट्रॉले लूटने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बदमाशों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। यह जानकारी देते हुए अपराध जांच शाखा के इंचार्ज नरेन्द्र खटाना ने बताया कि 3-4 अक्टूबर 2018 की रात को आगरा निवासी ट्रॉले ड्राइवर सोमवीर को गांव सराय के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवा लूट लिया। सोमवीर को मारपीट कर फेंक गए । उन्होंने बताया कि ट्रॉले में 30 टन 800 किलोग्राम लोहे का सरिया लदा हुआ था । जिसे ग्वालियर से लादकर दिल्ली ले जाया जा रहा था । उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में चालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सूचना पर उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के टप्पल निवासी रतन व हसनपुर थाना के माहोली निवासी हरेंद्र को गुरुवार की शाम को गिरफ्तार किया गया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें