फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, दूसरे के पैर तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, दूसरे के पैर तोड़े
विज्ञापन

पलवल। धुल्हेंडी वाले दिन कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजिशन आधा दर्जन लोगों ने एक 20 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। साथ ही हमलावरों ने उसके दूसरे साथ के लाठी-डंडों से पीटकर पैर तोड़ दिए। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एक नामजद व करीब चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ युवक बृहस्पतिवार धुल्हेंडी के दिन रैड रॉक सिनेमा के पास होली खेल रहे थे। इस दौरान वहां आधा दर्जन युवक आ गए तथा आते ही सिविल लाइन निवासी सुभाष उर्फ इल्ला नामक युवक पर चाकुुओं से हमला बोल दिया। सुभाष के साथी दिनेश ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लोहे की राड व डंडों से उस पर भी हमला बोल दिया। इस हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खून से लथपथ सुभाष को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में अस्पताल ले जाते समय सुभाष की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि मृतक के भाई सिविल लाइन निवासी लक्ष्मण की शिकायत के आधार पर गांव असावटा निवासी उधम व 3- 4 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार को देर सांय और शुक्रवार को भी कई स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एक माह में कैंप थाना क्षेत्र में हुई तीसरी हत्या
पिछले एक माह के अंदर ही कैंप थाना क्षेत्र में तीन हत्याएं हो चुकी हैं। इससे पहले दो हत्याओं में तो गैंगवार भी हो चुका है। पहले युवक की ईंटों से मार-मारकर की गई हत्या का बदला लेने के लिए उसके साथियों द्वारा एक आरोपी के पिता को उसके घर जाकर गोलियों से भून दिया था। अभी वह मामला शांत नहीं हुआ कि अब यह तीसरी हत्या हो गई है। लोगों का कहना है कि इस तरह की आपराधिक वारदातों पर पुलिस रोक लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें