फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे से कुकर्म करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
8 वर्षीय छात्र से कुकर्म, 9 लोगों के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन

पलवल। आठ वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर पांच-छह महीने से उसके साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। चांदहट थाना पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर चार नामजद व पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी देवेंद्र के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सुबह घर से ड्यूटी पर चला जाता है और देर शाम को घर आता है। पीड़ित का आठ वर्षीय बेटा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है। पीड़ित का आरोप है कि बच्चा जब घर से बाहर खेलने जाता तो उसे गांव निवासी विक्की, कपिल, मनीष और लोकी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते और उसके साथ कुकर्म करते। इसमें उनका साथ उनके चार-पांच अन्य साथी भी देते थे। आरोप है कि इस घिनौनी करतूत को आरोपी पिछले पांच-छह महीने से करते आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें