सड़क दुर्घटना में एक की मौत
हथीन। समीपवर्ती गांव जैनपुर के निकट लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हथीन थाना पुलिस ने इस सन्दर्भ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंडकोला पुलिस चौकी प्रभारी अब्बास खान ने बताया कि जैनपुर निवासी रूपचन्द बीती रात्रि को मोटरसाइकिल से महेशपुर स्थित अपनी दुकान से गांव लौट रहा था। मंडकोला और जैनपुर के बीच में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर ही रूपचन्द की मौत हो गयी। हथीन थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।