फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पी रहे पटवारी व सरपंच पर मिलने वाले मिलने वालों द्वारा हमला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच और पटवारी पर हमला, पटवारी के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

पलवल। हाईवे पर गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे पटवारी और सरपंच पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। हमलावरों ने पटवारी पर गोली चला दी जो उसके पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने घायल पटवारी की शिकायत पर दो नामजद सहित तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी टेक सिंह के अनुसार पटवारी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह और गांव रायदासका का सरपंच विरेंद्र हाईवे पर असावटा चौक के पास अपनी कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां कौंडल गांव के सुरेंद्र व प्रदीप भी आ गए। पीड़ित का आरोप है कि सुरेंद्र और प्रदीप भी गाड़ी में बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान सरपंच, सुरेंद्र और प्रदीप के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों कार से उतरकर चले गए। उसके कुछ देर बाद प्रदीप व सुरेंद्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। सुरेंद्र, प्रदीप व उनके साथियों ने सरपंच और पटवारी के साथ मारपीट कर पटवारी को पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें