छींटाकशी का विरोध करने पर युवती के परिजनों से मारपीट
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में एक युवती के परिजनों को छींटाकशी, अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया।आरोपी युवक ने युवती के परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़िता ने थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल शोभा के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि पलवल निवासी हिमांशु रास्ते में आते-जाते समय उसे परेशान करता है। 10 नवंबर को हिमांशु पीड़िता के घर आ गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ करने लगा। जब उसके भाई ने हिमांशु का विरोध किया तो उसने परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने शिकायत दर्ज करा कार्रवाई कराने की मांग की है। ब्यूरो
घर में घुसकर युवक से मारपीट
पलवल। पलवल निवासी श्याम ने शहर थाना में रात के समय घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। जांच अधिकारी एएसआई बादाम सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक ने बताया कि 9 नवंबर की रात को गोलिल्ला मोहल्ला स्थित घर पर ठाकुर मोहल्ला निवासी निवासी खजान, कलुआ, बलराम व दीपक ने उसके साथ मारपीट की।जब परिवार के संतराम व सूरज ने इस बात का विरोध किया तो वह उनसे भी मारपीट कर मौके पर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।ब्यूरो