फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नेशनल हाईवे पर दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक अज्ञात सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर दुर्घटनाओं को अंजाम देने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बासवां गांव निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह ऑटो में होडल से पलवल के लिए आ रहा था, लेकिन जब नेशनल हाईवे पर पुलिस लाइन के पास पहुंचा तभी सामने खड़े एक ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में ऑटो के चालक होडल निवासी सौरन सिंह व चालक के साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पृथला गांव निवासी तरण ने दी शिकायत में कहा है कि वह और उसका चाचा संजू उर्फ नेत्रपाल बाइक पर अपनी बुआ के पास भंगुरी गांव गए थे वहां से वापस आते समय हाईवे पर पेट्रोल पंप के निकट उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों चाचा और भतीजे सड़क पर गिर पड़े और दुर्घटना में लगी चोटों के कारण उसके चाचा पृथला गांव निवासी संजू उर्फ नेत्रपाल की मौत हो गई। दोनों मामलों को पुलिस ने दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें