फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरशेद हत्याकांड में पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हथीन में साल 2019 में हुए उमरशेद हत्याकांड में वाहन चोर निरोधक दस्ते की टीम ने पांचवें आरोपी सूबे सिंह को प्रोडक्शन वारेंट पर लाकर अदालत में पेश किया। उसको पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड पर लिया गया आरोपी ग्राम बार गुर्जर थाना खेड़की दौला गुरुग्राम का निवासी है। आरोपी को अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है। उमरशेद हत्याकांड में पुलिस ने इससे पूर्व जसवंत, नरेन्द्र, कमली उर्फ कमल एवं महिपाल को गिरफ्तार कर चुकी है। उमरशेद की हत्या सात सितंबर 2019 को दूसरे धर्म की युवती के साथ प्रेम प्रसंग एवं उसके बाद निकाह करने की रंजिश के चलते की गई। इस संदर्भ में उमरशेद के पिता दाऊद की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच अधिकारी ने बताया कि रिमांड पर लिए गए आरोपी से गहराई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें