मठेपुर ग्राम के दो युवकों को मारी गोली
हथीन। पुरानी रंजिश में ग्राम मठेपुर के दो युवकों को गोली मारकर बाइक सवार फरार हो गए। घायल अवस्था में दोनों को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड़ नूंह में भर्ती कराया गया है। निजामुद्दीन ने पुलिस शिकायत में कहा है कि वह वकील और शमीम के लिए फल लेने के लिए मठेपुर से नूंह गए थे। फल लेकर वह वापस लौट रहे थे कि ग्राम अडबर के पास दो बाइक सवारों ने उन पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि गोलीबारी पुरानी रंजिश के चलते की गई। गोली ग्राम मठेपुर निवासी आदिल ने मारी। जांच अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि थाना नूंह में मामला दर्ज किया गया है। संवाद