संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद की टीम लगातार शहर के लोगों को जागरूक कर रही है। नगर परिषद की टीम शहर की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को वर्षा जल संचयन के महत्व के बारे में जानकारी दे रही है और जल संरक्षण के लिए प्रेरित कर रही है। इसी अभियान के तहत पिछले सप्ताह ताऊ देवी लाल पार्क में भी लोगों को भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया था। नगर परिषद की डीएमसी मनीषा शर्मा ने बताया कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए हम सभी को आज से ही वर्षा जल संचयन और भूजल संरक्षण के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कैच द रेन अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा लगातार लोगों को भूजल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।