फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गोवंश तस्करों पर शिकंजा, 30 गायों को कराया मुक्त

Fri, 24 Oct 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से 27 गोवंश और पलवल में एम्बुलेंस से तीन गोवंश मिले
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार, कई फरार मृतावस्था में मिले दो गौवंश, पुलिस ने दोनों मामलों में दर्ज किए मुकदमे

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन-पलवल। जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में गोवंश तस्करों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह हथीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई-बरौदरा एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक कंटेनर पकड़ा, जिसमें क्रूरतापूर्वक बांधे गए 27 गोवंश बरामद किए गए, जबकि दो गोवंश मृत अवस्था में मिले। वहीं, दूसरी ओर सदर थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के लिए उपयोग की जा रही एक खराब एम्बुलेंस से तीन गोवंश बरामद किए हैं।

पहला मामला हथीन क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, गोवंश कल्याण धाम के भक्त शैलेन्द्र को सूचना मिली कि नागालैंड रजिस्ट्रेशन नंबर वाले एक बंद बॉडी कंटेनर में अलीगढ़ की ओर से गोवंश की तस्करी की जा रही है। इस पर उन्होंने मंडकौला चौकी इंचार्ज विनोद कुमार को सूचित किया। पुलिस टीम ने नौरंगाबाद के पास एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी की और कंटेनर को रुकवाया। कंटेनर रुकते ही चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कंडक्टर सीट पर बैठे सद्दाम निवासी खिल्लुका को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कंटेनर में 11 सांड़, दो बैल, तीन नंदी और 11 गायें मिलीं, जिनके मुंह और पैर क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांधे गए थे। पुलिस ने फरार चालक और अन्य तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरा मामला पलवल सदर थाना क्षेत्र का है, जहां एएसआई अनिल कुमार को सूचना मिली कि कुछ तस्कर धामाका से गोवंश को एम्बुलेंस में भरकर अहरवां गांव होते हुए मेवात ले जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क किनारे एक सफेद ईको एम्बुलेंस खड़ी मिली। पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गए। एम्बुलेंस की जांच में दो बछड़े और एक गाय बरामद की गई, जिनके पैर और मुंह रस्सियों से बंधे हुए थे। अनुमान है कि ये गोवंश शहर से चोरी कर गोकशी के लिए ले जाए जा रहे थे। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व हरियाणा गो संरक्षण एवं गो संवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद गोवंश को गोशाला भेज दिया गया है और एम्बुलेंस को कब्जे में लेकर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में तस्करों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें