फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में बनने लगीं गोबर की बुरकलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। होली का त्यौहार जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे ही बृज क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में होली मंगल मिलन समारोह आयोजित होने लगे हैं, वहीं होलिका दहन के लिए घरों में महिलाएं गोबर की बुरकलियां बना रही हैं। बाजारों में भी त्यौहार को लेकर खासी रौनक देखी जा रही है।
विज्ञापन

बृज क्षेत्र में होलिका में बुरकलियों का खासा महत्व है। लोग इसकी पूजा करते हैं। इन्हें गाय या भैंस के गोबर से तैयार किया जाता है। इन्हें गोल-मोल बनाकर रस्सी में पिरोने के लिए बीच में छेद किए जाते हैं। कई स्थानों पर डिजाइनर बुरकलियां भी तैयार की जाती हैं। इनके अलावा गोबर से नारियल का प्रतिरूप भी तैयार किया जाता है। महिलाएं इन्हें रस्सी में पिरोकर रख लेती हैं और होलिका दहन वाले दिन नाचते गाते पहुंचकर पूजन करती हैं।
होली मिलन समारोह शुरू
होली नजदीक आते ही जिले में होली मंगल मिलन समारोह आयोजित होने शुरू हो गए हैं। रविवार को विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थानों द्वारा होली समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उन समारोह में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के अलावा आम लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं व्यापारिक संगठनों द्वारा भी होली मंगल मिलन समारोह मनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें