फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दंपती को दबंगों ने पीटा, जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित

Tue, 20 Aug 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जोहड़ से मिट्टी लेकर आ रही महिला को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया तथा विरोध करने पर दंपति के साथ मारपीट की। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़िता का शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चांदहट थाना प्रभारी जगवीर सिंह के अनुसार गांव खजूरका निवासी रेखा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। 18 अगस्त रविवार सुबह सात बजे पंचायती तालाब से मिट्टी लेकर अपने घर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान बलबीर, संदीप, अवतार, कुलदीप, भूपेंद्र और सुमित आ गए तथा उसे जाति सूचक गालियां देने लगे। बाद में रेखा अपने पति जवाहर के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी। संदीप ने रास्ता रोक लिया और खेत से मिट्टी लाने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें