फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार से तमंचा और दो कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
सीआईए स्टाफ पलवल ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान पृथला गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना गदपुरी में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की अगुवाई में टीम गदपुरी टोल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रोहित रेलवे लाइन के नीचे पृथला स्थित सर्विस रोड़ पर अपनी आई-20 कार के पास खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार है। पुलिस टीम ने बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें