जिले में कोरोना से एक और मौत, 22 नए केस
पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 22 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 30 मरीज ठीक होकर घरों को चले गए। वहीं कोरोना से एक और मौत हो गई। अब संक्रमितों की संख्या 3191 हो गई है। इनमें से 3041 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक 65749 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 49257 लोगों ने सर्विलांस की अवधि पूर्ण कर ली है। अब भी 16495 लोग सर्विलांस पर हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 23250 लोगों की पहचान की जा चुकी है। सर्विलांस पर लिए गए कुल मामलों में 14816 लोगों की पहचान आरोग्य सेतु एप के माध्यम से की गई। इस समय जिले के सात व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में दाखिल है। 66044 लोगों के सैंपल विभिन्न लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 61891 मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 998 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।