कोरोना : 16 स्वस्थ, 32 नए मरीज मिले
पलवल। जिले में मंगलवार को कोरोना के 32 नए मरीज मिले, वहीं 16 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक जिले में 2761 संक्रमित मिले हैं, इनमें से 2620 मरीज ठीक हो चुके हैं। 17 लोगों ने महामारी से जान गंवाई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि 53802 लोग सर्विलांस पर आ चुके हैं। इनमें से 38590 लोगों की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है। 8 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जिले में अभी तक 54070 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है, इनमें से 50383 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 926 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।