फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चुनाव की तारीख को लेकर विवाद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नगीना पंचायत समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव एक बार फिर चर्चा में है। अविश्वास प्रस्ताव, अधिकारियों के अस्वस्थ होने और कानूनी प्रक्रिया के चलते पूर्व में कई बार चुनाव स्थगित हो चुका है। अब सर्वोच्च न्यायिक फैसले के बाद अध्यक्ष पद रिक्त घोषित होने पर जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए 11 सितंबर की तारीख तय की है। डीडीपीओ नरेंद्र सारवान की ओर से जारी नोटिस के अनुसार चुनाव बैठक सुबह 11 बजे पंचायत समिति कार्यालय में होगी।
विज्ञापन


हालांकि, चुनाव की तिथि को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पंचायत समिति सदस्य जुनेद ने आरोप लगाया कि नियमानुसार कम से कम सात दिन का नोटिस जरूरी है, जबकि इस बार केवल चार दिन का समय दिया गया है। उन्होंने चुनाव को उच्च प्राधिकारी के समक्ष चुनौती देने की बात कही। वहीं, चेयरमैन पद के दावेदार निसार खान ने पूर्ण बहुमत का दावा किया है। प्रशासन के अनुसार मतदान केवल निर्वाचित सदस्य ही कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें