संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
कुसलीपुर स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर कल्याण परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुर्जर समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उनका अभिनंदन किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि गुर्जर समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित है। गुर्जर कल्याण परिषद के प्रधान मनोज पटेल और महासचिव डॉ. ओमवीर सिंह चेची ने उन्हें राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में राज्य मंत्री गौरव गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।