संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव अंधोप स्थित शराब ठेके पर काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में पीड़ित की नाक पर चोट आई और मेडिकल परीक्षण में उसे छह चोटें मिलीं। बहीन थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रतनपाल सिंह चौहान ने बताया कि अंधोप निवासी रोहतास ने शिकायत दी है कि वह कृष्ण ठेकेदार के माध्यम से खाइका गांव स्थित शराब ठेके का संचालन करता है और इसके लिए उसे स्वीकृति मिली हुई है। ठेके पर शराब का स्टॉक कम होने पर उसने कृष्ण ठेकेदार के इंचार्ज अनूप से माल मंगवाने की मांग की थी। इसके बाद अनूप ने उसे बुलाया। पीड़ित के अनुसार, वहां पहुंचते ही उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी नाक पर चोट आई। उसने अपना मेडिकल परीक्षण भी कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुरेंद्र, बीर सिंह, बबलू, अनूप गुर्जर और दो अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।