पलवल। गुरुग्राम निवासी 75 वर्षीय संजीव टकरू ने फर्जी दस्तावेजों और षड्यंत्र के जरिये उनके फार्म हाउस पर कब्जा करने की कोशिश की शिकायत पलवल सदर थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक जितेंद्र, सतपाल और प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र ने 10-12 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पहले प्रार्थी से दोस्ती की, फिर दस्तावेज हथिया लिए और फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया। 5 अप्रैल 2024 को फर्जी हस्ताक्षर से दस्तावेज तैयार किया गया, जिस पर कोर्ट से एक्सपार्टी आदेश भी दिलवा लिया गया। 2 अगस्त को आरोपित फार्म में जबरन घुसे और धमकी दी। थाना सदर पलवल ने 7 मई को बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई राशिद खान को सौंप दी गई है। संवाद