फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सत्यवीर को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाने पर सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-3 के बी-ब्लॉक में आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर निवासियों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सत्यवीर नेता को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बी-ब्लॉक के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रमुख रहे। निवासियों ने कहा कि ब्लॉक की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए मजबूत और सक्रिय नेतृत्व की जरूरत है। बैठक में मौजूद निवासियों ने एकजुट होकर सत्यवीर नेता के समर्थन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। साथ ही बी-ब्लॉक के विकास और निवासियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें