फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हर वार्ड को मिलेगी बराबर विकास राशि, जिला परिषद की बैठक में बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने मिलकर जिले के विकास को गति देने पर सहमति जताई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिला लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को जिला परिषद के सभी पार्षदों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने की। इस दौरान हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, होडल से विधायक हरेंद्र रामरतन, हथीन से विधायक चौधरी मोहम्मद इजरायल, जिला उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, जिला परिषद चेयरमैन, सभी जिला परिषद सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य एजेंडा जिला परिषद के सभी वार्डों में समान काम, समान राशि के सिद्धांत को लागू करना था। बैठक में इस बात पर सर्वसम्मति बनी कि जिला परिषद के प्रत्येक सदस्य को उनके वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए समान राशि उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में विकास कार्यों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई और सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर जिले के विकास को गति देने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि जिला परिषद के सभी सदस्यों को समान राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा जिले के हर क्षेत्र का समान विकास करना है। उन्होंने कहा कि हम सब एक परिवार के सदस्य हैं और सभी मिलकर जिले के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। वहीं, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जिले के सभी जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय और सहयोग के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि का उद्देश्य अपने क्षेत्र को बेहतर बनाना है और समान काम, समान राशि की व्यवस्था से विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा सभी वार्डों को समान अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें