स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
पलवल। जन स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शनिवार को गांव कटेसरा में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल जीवन मिशन व स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। अध्यक्षता कुसुम जांगड़ा ने किया, संचालन बीआरसी विश्वास ने किया। इस अवसर पर कुसुम जांगड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा दो से 17 अक्तूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए गांव स्तर पर 11 सदस्यीय टीम भी गठित की गई है। टीम में पंचायत सचिव, ग्राम सरपंच, पब्लिक हेल्थ व पंचायती राज के जेई, महिला व पुरुष पंच सहित अन्य को शामिल किया गया है। समिति के सदस्य लोगों को पानी बचाने व सफाई रखने के बारे में जागरूक कर रहे हैं। जागरूकता कार्यक्रम में सरपंच राजेश, आपरेटर सौरभ, पंच हेतराम व रिंकी, अजय, पूनम व पवन मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद