फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कांग्रेस का पलवल में जोरदार प्रदर्शन

Fri, 03 Oct 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना द्वारा वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान प्रदर्शन का  नेतृत्व कर
विज्ञापन
- भाजपा पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत सड़कों पर उतर आए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने किया, जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कमेटी चौक से शुरू हुआ यह जुलूस शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए मिनार गेट चौक तक पहुंचा। रास्तेभर कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कई जगहों पर व्यापारियों ने प्रदर्शनकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया और मिठाई व पानी पिलाकर समर्थन जताया। बाद में जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बड़ी सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए जितेन्द्र बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांट रही है तथा सत्ता पाने के लिए ईवीएम और वोट चोरी का सहारा लिया। बघेल ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन जनता अब भाजपा की सच्चाई समझ चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस को मजबूत करें और जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करें। जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाकर भाजपा की नाकामियों को उजागर करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पलवल जिला पूरी तरह कांग्रेस के साथ एकजुट है और आने वाले चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाएगा। इस मौके पर विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी, पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद बिलाल, देवेश कुमार, प्रेम दलाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें