फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। शहर में बुधवार को वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विधायक मामन खान इंजीनियर और फिरोजपुर झिरका विधानसभा के पर्यवेक्षक सचिन कुंडू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से लाल कुआं चौक तक विरोध मार्च निकाला। यहां चुनाव आयुक्त गणेश कुमार का पुतला फूंककर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई।प्रदर्शन में विधायक मामन खान इंजीनियर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहीदा खान, रमेश कामरा, शेखर गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष साकिर माहोली सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘चंदा चोर और वोट चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में’ जैसे नारे लगाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

विधायक मामन खान ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी हैं। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों की जांच कराने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। चुनाव व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए उठ रहे सवालों का उचित जवाब दिया जाना चाहिए। लाल कुआं चौक पर पुतला दहन के साथ प्रदर्शन संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें