फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत इस्तीफे की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। कांग्रेस के ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान के तहत रविवार को पिनगवां में जिला प्रभारी सचिन कुंडू और ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद जिला प्रभारी सचिन कुंडू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी के मुद्दे को उठाया था। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर केंद्र सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और गिरफ्तारी नहीं होती, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

कुंडू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी समेत विभिन्न वर्ग बेरोजगारी, अपराध और नशे जैसी समस्याओं से परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि धार्मिक और जातिगत ध्रुवीकरण की राजनीति अब सफल नहीं होगी। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में हरियाणा से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा मताधिकार के संरक्षण के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष हाजी शहीदा खान, इब्राहिम इंजीनियर बिसरू, हाजी अख्तर हुसैन, मकसूद शिकरावा, मुबीन तेड़, शाकिर लाहबास, डॉ. उस्मान गंगवानी, मुकीम कुरैशी, तौफीक मलिक, राहुल मलिक, लिली अल्वी, इम्तियाज गोकलपुर और तौसीफ खान बिसरू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें