संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। बड़कली चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला गया। सचिन कुंडू की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला दहन किया। विधायक मामन खान इंजीनियर ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद खान, शाकिर खान, रज्जाक खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, पंच-सरपंच और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।