संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गांव महूं निवासी नासिर ने कई लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के अनुसार, 18 सितंबर की शाम करीब चार बजे कुछ लोग सहरून के साथ मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने नासिर, उसकी मां रमजाना और भाई आजम के साथ लाठी-डंडों, फरसा व सरिया से मारपीट की। घायलों को सीएचसी फिरोजपुर झिरका ले जाया गया, जहां से कुछ को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नासिर, रमजाना, आजम और सहरून की एमएलआर तैयार की गई हैं। रमजाना की एक चोट पर ऑर्थो ओपिनियन मांगा गया है। जांच अधिकारी संजीत ने बताया कि पूछताछ में गली में झगड़े की बात सामने आई है। घर के अंदर मारपीट और मोबाइल ले जाने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है।