फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। शहीद महिला राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंचारी में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान निबंध, पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पलवल मामराज रावत तथा इको क्लब के जिला संयोजक योगेश सौरोत मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सौरोत द्वारा की गई तथा संचालन विद्यालय के इको क्लब इंचार्ज पुष्पा प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान द्वारा किया गया। ज्योति, पूजा, जरीना, प्रिया, पिंकी आदि प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजकुमार ने कहा प्लास्टिक से बनी विभिन्न पैकिंग मटेरियल पर्यावरण के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें