फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दो गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन, प्रत्येक पर 53.47 लाख खर्च होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से जिले के दो गांवों में सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा। विभाग की ओर से दोनों भवनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

विभाग के अनुसार बड़ोली ब्लॉक के गांव रहीमपुर और कुशक में सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। दोनों स्थानों पर करीब 0.6-0.6 एकड़ भूमि में भवनों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक सामुदायिक भवन के निर्माण पर 53 लाख 46 हजार 883 रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक भवन बनने के बाद ग्रामीणों को शादी समारोह, सामाजिक बैठकों, धार्मिक आयोजनों और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निजी स्थानों या खुले स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

वर्जन


विभाग की ओर से इन कार्यों के लिए टेंडर छोड़े जा चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्य शुरू कराए जाएंगे।
- प्रवीण, कार्यकारी अभियंता, विकास एवं पंचायत विभाग पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें