फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति रैली में मुख्यमंत्री देंगे जिले को विशेष पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। रविवार 23 फरवरी को हथीन अनाज मंडी में होने वाली मुख्यमंत्री की प्रगति रैली में मनोहर लाल पलवल जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करेंगे। इसके लिए जिले के तीनों विधायक प्रवीण डागर, जगदीश नायर एवं दीपक मंगला मुख्यमंत्री से मिलकर विशेष पैकेज की मांग पर मंत्रणा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कई बड़ी परियोजनाओं पर अपनी सहमति भी दे दी है। यह जानकारी तीनों विधायकों ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन

विधायक दीपक मंगला ने बताया कि जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, हसनपुर में यमुना पर पुल निर्माण, नर्सिंग कॉलेज में क्लास शुरू करना और हथीन बाईपास निर्माण योजनाएं हैं, जिनके लिए मुख्यमंत्री सहमत हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पलवल में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अतिरिक्त पूर्व में घोषित हसनपुर में यमुना पर पुल निर्माण के लिए भी मुख्यमंत्री बजट आवंटन की घोषणा करेंगे। विधायक के मुताबिक हसनपुर में पुल निर्माण पर 110 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए भी बजट आवंटन की घोषणा की जाएगी। हथीन बाईपास निर्माण के लिए भी 59 करोड़ रुपये के बजट आवंटन की घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अतिरिक्त पलवल में बने नर्स कॉलेज में शीघ्र ही क्लासेज शुरू करने की घोषणा की जाएगी। तीनों विधायकों ने बताया कि मुख्यमंत्री 23 फरवरी को विधानसभा क्षेत्रों के शहरी और देहाती इलाकों की लंबित पड़ी विकास परियोजनाओं के लिए भी बजट आवंटन की घोषणा करेंगे। इनमें लड़माकी माइनर निर्माण, सेम की समस्या के निवारण के लिए बजट, आगरा नहर एवं उसके रजवाहों की सफाई, पेय जल के लिए रेनीवेल परियोजना के लिए भी बजट आवंटन की घोषणा होगी। हसनपुर में अस्पताल निर्माण की भी घोषणा की जाएगी। दूसरी बार सत्ता में आने के बाद जिला पलवल में मुख्यमंत्री की यह पहली रैली है। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़ एवं पार्टी के जिला प्रधान जवाहर सिंह सौरोत ने बताया कि उक्त रैली में पूरे पलवल जिले की भागीदारी रहेगी और यह प्रगति रैली ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर पार्टी के जिला महासचिव पवन अग्रवाल, जयसिंह चौहान, लेखराज सहरावत, हरेंद्र, सूरज पांडे, हथीन मंडल प्रधान राकेश गर्ग, पवन सहरावत आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें