फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सीएम ने की दिशा कार्य समिति के कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा की। बैठक में जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़े। वीसी के उपरांत उपायुक्त ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पलवल में दिशा समिति की बैठक केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिशा से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी योजनाएं पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ पूर्ण की जाएं। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में सीटीएम प्रीति रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें