फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मिक्सर प्लांट पर सीएम फ्लाइंग टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमितताएं मिलने पर संचालक को थमाया नोटिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। गांव धुलावट सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग 919 के साथ अवैध रूप से संचालित मिक्सर प्लांट पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने छापामारी की। इस दौरान प्लांट पर भारी अनियमितताएं मिलीं, जिनके संबंध में प्लांट संचालक को नोटिस थमा दिया गया है। बीते 2 जून के अंक में अमर उजाला ने अवैध रूप से संचालित मिक्सर प्लांट की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वार्ड नंबर दो से जिला पार्षद हैदर अली ने जिला प्रशासन को शिकायत देकर मामले को उजागर किया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम उप अधीक्षक राजेश चेची ने बताया कि बुधवार को धुलावट स्थित मिक्सर प्लांट पर छापामारी की। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ विभिन्न विभागों की टीम मौके पर पहुंची तो भारी अनियमितताएं देखने को मिली, जिसमें मिक्सर प्लांट संचालित करने के लिए न तो प्रदूषण विभाग से कोई एनओसी ली गई थी और न ही दमकल विभाग से अनुमति। मौके पर भारी मात्रा में रोड़ी व डस्ट मिला। प्लांट पर मिले कर्मचारियों से बिल मांगा तो कोई बिल भी पेश नहीं कर पाए। जांच में 6578.25 मीट्रिक टन रोड़ी व डस्ट मौके पर मिला, जिनका कोई बिल नहीं था। संचालक से विभिन्न विभागों की एनओसी और मिक्सर प्लांट पर पड़े रोड़ी व डस्ट के बिल संबंधित जानकारी मांगी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। प्रदूषण, दमकल, बिजली, नगर योजनाकार आदि विभागों की ओर से प्लांट संचालक को नोटिस थमा कर जवाब देने को कहा है। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से एएसआई सचिन कुमार, अजय कुमार, गुप्त चर विभाग के इंस्पेक्टर राजकुमार, उप निरीक्षक विनोद यादव, हेड कांस्टेबल पवन यादव, बिजली विभाग के एसडीओ ब्रह्म प्रकाश, कनिष्ठ अभियंता शहाबुद्दीन, राजेश कुमार, खनन विभाग से अनिल कुमार, प्रदूषण विभाग से मनीष यादव, जिला नगर योजनाकार विभाग नूंह से कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार, अग्निशमन विभाग से सुखबीर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


फोटो:प्लांट पर कार्रवाई के दौरान मौजूद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें