पुन्हाना। नकनपुर क्षेत्र से नगरपालिका के एक क्लर्क की बाइक चोरी हो गई। क्लर्क शीशराम निवासी बालघाट, टोडाभीम जिला करौली ने बताया कि 28 फरवरी को वह किसी काम से नकनपुर गया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक को लॉक लगाकर खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद