संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। दीपावली के मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और स्ट्रीट लाइटों को सुचारु बनाने की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता ने बताया कि त्योहार से पहले गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कराई जाएगी। साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों की पहचान कर उन्हें ठीक करवाने पर ध्यान दिया जाएगा। रेणु ने बताया कि कचरा उठाने और नालियों की सफाई के साथ संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि त्योहार पर लोगों को परेशानी न हो। चेयरपर्सन के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग कचरा इधर-उधर न फेंकें और अपने आसपास सफाई रखने में सहयोग करें, ताकि दिवाली पर शहर स्वच्छ और रोशन नजर आए।